Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

राष्ट्रीय समानता दल के तत्वाधान में सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती

राष्ट्रीय समानता दल के तत्वाधान में सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

मुख्य अतिथि मोतीलाल शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्राट अशोक एक महान समतावादी थे। सम्राट ने सदाचार के बल पर दुनिया में शासन किया था। पहली बार छोटे छोटे रियासतों को जोड़ कर भारत वर्ष देश की स्थापना किया,दुनिया मे भारत एक देश के रूप में पहचान दिया।विशिष्ट अतिथि शिवाजी राय ने कहा कि अशोक महान इसलिए बने कि उन्होंने सामाजिक न्याय की अवधारणा को अपने राज्य में स्थापित किया महान सम्राट अशोक अपनी जनता को निशुल्क शिक्षा,चिकित्सा केंद्र व विश्वविद्यालय स्थापित किया वर्तमान परिपेक्ष्य में सम्राट अशोक महान का विचार आज भी प्रासंगिक है सामाजिक न्याय के पक्षधर लोगों का दायित्व है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई का नेतृत्व करें।

राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक महान सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे,सामाजिक न्याय की लड़ाई को राजनैतिक परिदृश्य में लड़ने की जरूरत है सामाजिक न्याय समाज को मिलता रहें इसके लिए संविधान को बचाने की लड़ाई सामाजिक न्याय के लोगों लड़ना पड़ेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु गोपाल सिंह ने किया, तथा मुख्य अतिथि मोतीलाल शास्त्री रहे।संचालन रविन्द्र मौर्य ने किया,संयोजक डॉ राकेश कुमार ने किया कार्यक्रम में राजेंद्र मौर्य एड राजेन्द्र प्रसाद,मोतीलाल,शशिकुमार,अनिल,मुन्ना प्रधान,सुरेश,विजय कुमार तथा राकेश कुमार युवा प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Up 18 news report by Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir