Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

रोहनिया-औढ़े स्थित रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर रविवार को भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ

पूर्व विधायक के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

रोहनिया-औढ़े स्थित रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर रविवार को भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपना दल तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व अपना दल एस जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया। रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने उपस्थित लोगों को फूल की पंखुड़िया से होली खेली। कार्यक्रम का अध्यक्षता घनश्याम पटेल तथा संचालन अजय दुबे व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल सिंह ,दीपक सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, प्रवेश पटेल, उदय भान सिंह, बीरेश्वर सिंह वीरू, जयशंकर सिंह अजय दुबे ,मिंटू सिंह, विकास दुबे, दशमी यादव, घनश्याम पटेल, अमित सिंह, बाबा सिंह, राजेश पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir