Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

रोहनिया पुलिस ने बोलेरो से 10 गौवंश किया बरामद, तस्कर फरार

रोहनिया पुलिस ने बोलेरो से 10 गौवंश किया बरामद, तस्कर फरार

 

रोहनिया। अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत माधोपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने गोवंश लदी बोलोरो बरामद किया तथा तस्कर फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनसराय से रामनगर की तरफ बोलेरो में गोवंश लेकर तस्कर जा रहे हैं ।सूचना पर अखरी चौकी प्रभारी अवनीश कुमार मिश्रा ने लठियां ओवरब्रिज पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी कुछ देर बाद सफेद रंग की बोलेरो आती हुई दिखाई दी पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बोलोरो तेज गति से औढ़े अंडर पास से तेज गति से भागने लगी तो पुलिस ने पीछा किया। बच्छाव होते हुए माधोपुर मे बोलेरो खड़ी कर तस्कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे मे लेकर जांच किया तो गाड़ी के अंदर दस गौवंश को ठूंसकर भरा गया था।वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस वाहन स्वामी सहित तस्करो की तलाश मे जुट गयी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir