Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

लावारिस हालात में सड़क किनारे मिली महिला को पीआरबी पुलिस ने पहुचाया अस्पताल।

लावारिस हालात में सड़क किनारे मिली महिला को पीआरबी पुलिस ने पहुचाया अस्पताल।

सोनभद्र(विनोद मिश्र /चंद्र मोहन शुक्ला)

स्थानीय थाना क्षेत्र के भरूहा चारागाह के नजदीक मुख्य मार्ग पर लावारिस स्थिति में पड़ी महिला को पीआरबी पुलिस ने पहुचाया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही ।पुलिस ने पेश किया मानवता की मिशाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता देवी निवासी ब्रम्ह नगर कालोनी राबर्ट्सगंज की बताई जा रही है।पुलिस ने घायल अवस्था में पड़ी सड़क किनारे महिला को लगभग आज भोर साढ़े चार बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्रथम उपचार कर जिलाअस्पताल भेज दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ0 एस के चतुर्वेदी ने बताया कि गीता नाम की महिला को पुलिस के द्वारा सुबह साढे चार बजे के आसपास भर्ती कराया गया था महिला को बाये तरह काफी चोट लगी है, शर में भी गंभीर चोट लगी है जिससे महिला रह रहकर बेहोशी का शिकार हो जा रही थी, केवल पानी मांग रही थी। गम्भीर हालत को देखते हुए प्रथम उपचार के बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि रोड के किनारे गिरी पड़ी महिला को पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।प्रयास जारी है। चर्चाओं की मानें तो महिला बिसुनपुरा शादी समारोह में जा रही थी।भरूहा कैसे गिर गई यह पता नही चल सका ।समाचार लिखे जाने कहा से आयी कैसे चोट लगी पुष्टि नहीं हो पाई ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir