Thursday, August 20, 2026

वन महोत्सव सप्ताह का शुभारम्भ,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

वन महोत्सव सप्ताह का शुभारम्भ,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

वन संरक्षक व डीएफओ ने किया पौधरोपण,पर्यावरण ऋषि अनिल सिंह ने दिलाया संरक्षण का संकल्प

रोहनिया। प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 1 से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में अखरी स्थित वीएनएस महिला महाविद्यालय में हुआ। जिसके दौरान भव्य पौधारोपण एवं जन-जागरूकता रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन संरक्षक वाराणसी रवि कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डीएफओ निधि चौहान रहे।मुख्य अतिथि रवि कुमार सिंह ने कहा कि वन महोत्सव प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्सव है। वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधारोपण जरूरी है। डीएफओ निधि चौहान ने छात्राओं से एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल का आह्वान किया।पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले तो लक्ष्य आसान है। इस मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ व ‘एक विद्यार्थी–एक पौधा’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। भाषण, कविता व पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई।अंत में सभी ने ‘पेड़ लगाएंगे, पेड़ बचाएंगे और धरती को हरा-भरा बनाएंगे’ का सामूहिक संकल्प लिया।इस दौरान प्रबंधक संदीप सिंह, एचएसएसएफ संयोजक मनोज कुमार, डिप्टी रेंजर राजकुमार गौतम, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir