Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वाराणसी। चोलापुर के बेला ताला मैदान में चल रहे आयुत चंडी महायज्ञ के छठवें दिन पूर्णाहूती देने के बाद सातवे दिन भंडारा द्वारा यज्ञ के समापन का क्रम जारी रहा।

वाराणसी। चोलापुर के बेला ताला मैदान में चल रहे आयुत चंडी महायज्ञ के छठवें दिन पूर्णाहूती देने के बाद सातवे दिन भंडारा द्वारा यज्ञ के समापन का क्रम जारी रहा। भंडारे में काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम के सत्र में मुट्टीया बाबा महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा सुनाया तो वही वेदांती महाराज जी ने यज्ञ किया। हिंदू युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय क्रांति ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को अन्न की जरूरत होती है उसी तरह पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए यज्ञ आवश्यक है। निर्भय क्रांति ने कहा कि वैदिक रीति से किए यज्ञ से वातावरण तो प्रदूषणमुक्त होने के साथ-साथ हमारी चेतना भी पुष्ट होती है। कार्यक्रम के कर्ता-धर्ता महेंद्र नाथ पांडे के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे निर्भय क्रांति का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय क्रांति , रवि गुप्ता ,शशांक मिश्रा ,राहुल सिंह ,राजू सरोज ,प्रदीप सिंह दुलदुल, पवन तिवारी , अतुल सोनी ,सूर्यकांत शर्मा ,दिव्यांशु, प्रवीन दुबे हिंदू ,विकास सिंह, अतुल सिंह,कन्ता सिंह, मंगेश राजभर , सर्वेश सिंह,मनीष साहू, अंकित विश्वकर्मा समेत इत्यादि लोग मौजूद रहे

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir