Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वाराणसी में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा: राजा साहब की कोठी में मची भगदड़, कई जुआरी फरार

वाराणसी में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा: राजा साहब की कोठी में मची भगदड़ कई जुआरी फरार

✨वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के मिंट हाउस, नदेसर स्थित राजा साहब की कोठी में संचालित बताए जा रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी। यह कार्रवाई डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नागायच और एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही जुए के अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके से बड़ी संख्या में जुआरी भागने में सफल रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

✨छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से ताश की गड्डियां, कैश काउंटिंग मशीन तथा दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहन भी मिले हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस जुए के अड्डे का संचालन कौन कर रहा था, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और यहां कितने समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।👇

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir