Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वित्तीय शिक्षा पर आनलाईन वेबिनार का हुआ आयोजन

वित्तीय शिक्षा पर आनलाईन वेबिनार का हुआ आयोजन

सोनभद्र! राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में गुरुवार की देर सायं भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोबल मनी वीक सप्ताह के अन्तर्गत वित्तीय शिक्षा पर आनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने वित्तीय शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम शुभारम्भ करने की अनुमति दी।वेबिनार में मुख्य वक्ता के रुप में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व सेबी के रिसोर्स पर्सन डॉ विकास कुमार ने बचत निवेश एवं आय के बारे में बताते हुए कहा कि अपने धनराशि का विनियोग रजिस्टर्ड एजेंट के द्वारा ही करें, धनराशि का भुगतान रेखांकिक चेक से ही करें।एवं दस्तावेजो को पूरी तरह पढ़ कर एवं समझ कर ही उस पर अपने हस्ताक्षर करें।साथ डॉ विकास कुमार ने अपने पैसे को किस प्रकार सुरक्षित रखें बताते हुए नई पीढ़ी को वित्तीय जागरूकता में सम्मिलित करने का एक अच्छा प्रयास किया व वित्तीय जागरूकता के कई बिंदुओं पर प्रकाश डालकर भारत के उच्च वित्तीय संस्थानों के बारे में बताया।व इन्होंने ने बचत को एक आदत बताया और छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें प्रारम्भ से ही बचत करने की आदत डालनी चाहिए।उनके इस प्रयास से प्रतिभागियों को काफी कुछ सिखने को मिला।प्रतिभागियों द्वारा तरह तरह के किये गए प्रश्नों का उत्तर भी मुख्य वक्ता के द्वारा दिया गया। इस आयोजन के संयोजक महाविद्यालय गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो उपेंद्र कुमार ने सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया व मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम का संचालन कर रहें शशांक श्रीवास्तव को इस सफल आयोजन की बधाई दी।ऑनलाइन वेविनार में महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर रसायन डॉ किशोर कुमार सिंह व असिस्टेन्ट प्रोफेसर राजनीतिक विज्ञान डॉ विनोद बहादुर सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारीगण सहित सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित रहें।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir