Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोगपा कार्यकर्ता 8 अगस्त को पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोगपा कार्यकर्ता 8 अगस्त को पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट
– महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौपेंगे

सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ( गोगपा) कार्यकर्ता 8 अगस्त को कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौपेंगे।
गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है। अबकी बार 9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व होने की वजह से इसके उपलक्ष्य में 8 अगस्त को ही कलेक्ट्रेट पर यह कार्यक्रम रखा गया है। जिले भर के आदिवासी समाज के लोग इस कार्यक्रम में जुटेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया की अगुवाई में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर पोया भी शामिल रहेंगे। जिले के आदिवासियों, वनवासियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपा जाएगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir