Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण का लक्ष्य पाना भीषण गर्मी सबसे बड़ी चुनौती-मनोज कुमार दीक्षित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण का लक्ष्य पाना भीषण गर्मी सबसे बड़ी चुनौती-मनोज कुमार दीक्षित

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

युवा कल्याण विभाग के सहयोगी संगठन युवक मंगल दल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित ने करमा ब्लाक के बट ग्राम पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक फलदार आम का वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। श्री दीक्षित ने बताया कि इस लप लपाती धूप व भीषण गर्मी में अभी तापमान पैंतालीस डिग्री के आसपास है। ऐसे में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर लक्ष्य पाना सबसे बड़ी चुनौती है। आगे उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के नाम पर प्रत्येक जनपद में लाखों की संख्या में पौधरोपण किया जाता हैं। लेकिन हजारों की संख्या में भी पेड़ नही बच पाता है। जिस हिसाब से प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण किया जाता हैं।उस हिसाब से पृथ्वी पर जलभाग को छोड़कर भूभाग में सारे के सारे वृक्ष ही बृक्ष होना चाहिए था। पौधा लगाना बड़ी बात नहीं है। पौधे को बचा पाना बड़ी बात है। संगठन के साथियों से अपील है। कि बिना मानसून आये वृक्षारोपण न करे जिससे कि वृक्ष सेवा के बाद भी दम तोड़ दे। मानसून आने के बाद वृक्षारोपण करे और पौधे को बचाने के लिए नेम प्लेट लगाकर जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। वही ब्लाक संयोजक करमा रामराज सिंह पटेल व ब्लाक उपाध्यक्ष करमा गुलाब प्रसाद देशमुख ने बताया कि पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के वजह से औसत से कम मानसून बन पा रहा है।ऐसे में पौध रोपण करना बहुत जरूरी है। वृक्ष से मनुष्य को केवल छाया ही नही अपितु फल लकड़ी आक्सीजन भी मिलता हैं। इस मौके पर ब्लाक महामंत्री चंदन कुमार पटेल कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह, सत्या, उमेश कुमार, बहादुर दिलीप कुमार, काका, अमरजीत, पवन, रविकान्त विजय तेजबली इत्यादि लोग मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir