Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वुमन पॉलिटिक्स लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित हुई उषा चौबे

‘वुमन पॉलिटिक्स लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित हुई उषा चौबे

फोकस भारत की इस नई पहल की हो रही सराहना

सोनभद्र। जनपद की घोरावल विधानसभा 400 क्षेत्र की दमदार महिला कांग्रेस नेत्री उषा चौबे को बीते दिनों लखनऊ के क्लार्क अवध होटल में फोकस भारत के बैनर तले आयोजित समारोह में वुमन पॉलीटिकल लीडरशिप अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।

श्रीमती चौबे को यह अवार्ड फोकस भारत की प्रधान संपादक कविता नरूका जी द्वारा महिलाओं की हक हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए और उनका अधिकार दिलाने के लिए दिया गया है।

उषा चौबे को सम्मानित किए जाने पर सोनभद्र की महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। गौरतलब हो कि फोकस भारत के इस आयोजन में लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, उन्नाव की पूर्व सांसद अनु टंडन समेत कई प्रबुद्ध महिलाओं ने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी और उनकी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल पर अपने दमदार पक्ष रखकर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जिसकी पुरजोर सराहना की जा रही है।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir