Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

शराबी पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से प्रहार करके उतारा मौत के घाट

शराबी पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से प्रहार करके उतारा मौत के घाट

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से काट डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल क़याम हो गया है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार को इंद्रजीत शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे उसने अपने बेटे राजमन (30) के ऊपर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के वार से राजमन की गर्दन धड़ से अलग हो गई। राजमन के छोटे भाई अजय कुमार व गुलशन उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्यारे पिता इंद्रजीत को पुलिस ने घटना से 6 घंटे बाद गांव के ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir