Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

शिक्षक ने खुद के सिर में गोली मार किया सुसाइड, मौत को गले लगाने से पहले लिखा फेसबुक पोस्ट पर सुसाइड नोट

शिक्षक ने खुद के सिर में गोली मार किया सुसाइड, मौत को गले लगाने से पहले लिखा फेसबुक पोस्ट पर सुसाइड नोट

नवादा जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र के उडसा टाल से बरामद हुआ शव

मृतक हिसुआ के करमचक निवासी महेंद्र सिंह का था पुत्र

मेसकौर प्रखंड के बडोसर पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अधगावां में कार्यरत थे शिक्षक उत्तम कुमार

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के बड़ोसर पंचायत के अधगवां में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक उत्तम कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। उनका शव हिसुआ थानाक्षेत्र के उडसा टाल से बरामद हुआ। वे हिसुआ थाना क्षेत्र के करमचक गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र थे।

मौत को गले लगाने के पहले उन्होंने फेसबुक पोस्ट किया। जिसमें आत्महत्या के कारणों का उल्लेख नहीं किया है, सिर्फ यही कहा है कि अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहा हूं। कोई जवाबदेह नहीं है।

मृतक के पिता ने बताया कि उत्तम सुबह में स्कूल के लिए निकला था। कुछ घंटे बाद मोबाइल बातचीत में स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बातें कही थी।

लेकिन, इसके कुछ घंटे के बाद फेसबुक पर सुसाइड नोट के बारे में गांव के युवकों से पता चला। इसके बाद खोजबीन के क्रम में गांव के बगल में ही उडसा – बगोदर टाल में उसका शव मिला।

मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मौत की खबर के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

सूचना पर हिसुआ इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की।

शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर को जब्त कर लिया है।

उत्तम के शव के पास ही चमचमाती रिवाल्वर पड़ा था। सिर का उपरी हिस्सा क्षतविक्षत था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने सिर पर ही गोली मारी।

पढ़िए क्या था सुसाइड नोट में

मैं उत्तम अपने होशो हवास में लिख रहा हूं कि मैं अब दुनिया छोड़ रहा हूं। इसकी जिम्मेदारी मैं खुद ले रहा हूं। इस घटना को मैं खुद अपनी इच्छा से अंजाम दे रहा हूं। मैं इच्छा मृत्यु को प्राप्त करना चाहता हूं। मैं अपनी अंतरात्मा से मृत्यु चाहता हूं। मुझे ना तो कोई घर वाला परेशान किया है ना ही बाहर वाला और ना ही मेरे स्कूल से परेशानी है। स्कूल के सारे टीचर मुझे बहुत प्यार और सम्मान देते हैं। कुछ लोग आरोप ना लगाएं कि शादी नहीं हुई तो ऐसी घटना घटी। यह सिर्फ अफवाह होगा। मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मैं किसी से परेशान भी नहीं हूं। मैं सभी से विनती करता हूं कि किसी को इस घटना में ना फंसाए। सभी का एक दिन अंत होता ही है, इसलिए मैं भी आज इस संसार को छोड़ रहा हूं। मैं इस संसार से बहुत ही प्यार करता हूं। मेरे ग्रामवासी, किसी को झूठ इल्जाम में ना फसाएं। मैं अपने परिवार से भी बहुत प्यार करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस संसार, ग्राम, परिवार वाले को खुश रखें। मेरे बारे में सोच कर अपनी मानसिकता को खराब ना करें।

जय हिंद। उत्तम कुमार।

UP 18 NEWS से Shweta Dubey की रिपोर्ट …

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir