Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की हुई बैठक

श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की हुई बैठक

– सत्यपाल जैन बनाए गए समिति के नए अध्यक्ष

-24 दिसंबर से नगर में गूंजेगी रामायण की चौपाइयां

– 111 भूदेव महायज्ञ में होंगे सम्मिलित।

– पूर्व की भांति संपूर्ण नगर में लगाए जाएंगे ध्वनि विस्तारक यंत्र
– 23 दिसंबर की रात होगी श्री राम दरबार की मूर्ति की स्थापना

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की बैठक रविवार की देर रात को राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान के सभागार में समिति के संरक्षक अजय शेखर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर समिति के उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों के सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाज सेवी सत्यपाल जैन को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि- इस वर्ष नवाह पाठ महायज्ञ का 28 वर्ष पूर्ण होने वाला है उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर 2022 की रात श्री राम दरबार की मूर्ति की स्थापना की जाएगी और महायज्ञ 24 दिसंबर 2022 से प्रारंभ होगा और 01 जनवरी 2023 को सम्पन्न होगी। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व वर्षों की तरह ही अबकी बार भी 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे, ध्वनि विस्तारक यंत्र राबर्ट्सगंज शहर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों का अनुश्रवण संपूर्ण नगरवासी कर सकें और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति कर सकें।
वही बैठक में समिति के पदाधिकारी राकेश त्रिपाठी (शिशु तिवारी) द्वारा गत वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा समिति के उपस्थित सदस्यों, पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, समिति के संरक्षक इंद्रदेव सिंह, डॉक्टर जेएस चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल, कृपा नारायण मिश्रा, मिठाई लाल सोनी, श्यामसुंदर चौबे, राजेश्वर नाथ शुक्ला, सुधाकर पांडेय, सदस्य रमेश थर्ड, अजित सिंह भंडारी, अजय कुमार शुक्ला, विमलेश सिंह, पवन जैन, रविंद्र पाठक, चंद्रभान अग्रवाल, राजेश जायसवाल, संगम गुप्ता, संजय अग्रवाल, शुशील पाठक (लोढ़ी), प्रमोद गुप्ता, सुधीर शरण राय, परमेश जैन, कृपा शंकर जयसवाल, राजेश बंसल, दिनेश बंसल, रामविलास सोनी, अनिल रविन्द्र केशरी, डॉक्टर चंद्रभूषण पांडेय, सुधाकर दुबे, चंदन चौबे, ठाकुर अग्रहरि, राजू सोनी, बबलु सिंह, अशोक गुप्ता, कैलाश अग्रहरी, चन्दन केशरी, कल्ला चौबे, आशीष अग्रवाल, महेश चंद्र द्विवेदी, सुंदर केशरी, विनय जायसवाल, संजय अग्रवाल, रामनारायन सर्राफ, चंचल थर्ड, सुंदर केशरी, अनिकेत चौधरी, अनिल चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Up18news se Chandra Mohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir