श्री विश्वनाथ धर्माधारा फाउंडेशन में तीन शिवलिंगों की विधिवत स्थापना –
वाराणसी श्री विश्वनाथ धर्माधारा फाउंडेशन रामघाट द्वारा तीन शिवलिंगों की विधिवत स्थापना एवं धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर महाबूबनगर, हैदराबाद तेलंगाना निवासी श्री ए. नरसिम्हा गुप्ता, श्रीमती राजेश्वरी अम्मा एवं श्रीमती शोभा रानी की ओर से शिवलिंग स्थापना कराई गई। वहीं श्री बी. रघुराम शर्मा की ओर से भी शिवलिंग स्थापना का धार्मिक आयोजन कराया गया। शिवलिंग स्थापना एवं समस्त धार्मिक अनुष्ठान मुख्य आचार्य आचार्य रविकांत मिश्रा, श्री अनुप जी, श्री मृदुल जी एवं श्री योगेश उपाध्याय के आचार्यत्व में वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर लोककल्याण, सुख-शांति एवं सनातन धर्म की उन्नति की प्रार्थना की। शिवलिंग स्थापना के दौरान फाउंडेशन परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।श्री विश्वनाथ धर्माधारा फाउंडेशन द्वारा सनातन धर्म, वैदिक परंपराओं एवं धार्मिक संस्कारों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।





