Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

श्री साधु टी०एल० वासवानी जी के जन्म दिवस 25 नवम्बर को नगर क्षेत्र के सभी मीट मुर्गा की दुकानें रहेगी बंद

. नगर निगम वाराणसी

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

श्री साधु टी०एल० वासवानी जी के जन्म दिवस 25 नवम्बर को नगर क्षेत्र के सभी मीट मुर्गा की दुकानें रहेगी बंद

 

नगर निगम, वाराणसी द्वारा श्री साधु टी०एल० वासवानी जी के जन्म दिवस दिनांक-25 नवम्बर को नगर क्षेत्र में सभी मीट मुर्गा की दुकानों को बन्द करने का आदेश निर्गत किया गया है। विभिन्न हिन्दू पर्वाे/ त्यौहारों पर आम जनमानस को कोई भी असुविधा न हो ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर शराब, मदिरा व मीट के व्यापारिक प्रतिष्ठान/ दुकानों को ऐसे पर्वाे पर पूर्णयता बन्द कराये जाने का प्राविधान व निर्देश दिये जाते रहते है। इसी क्रम में शासनादेश दिनांक 22.11.2025 के क्रम में श्री साधु टी०एल० वासवानी जी का जन्म दिवस दिनांक 25 नवम्बर, 2025 को अभय दिवस अथवा अहिंसा दिवस के रूप मे पूर्व की भांति इस वर्ष भी मनाया जायेगा। पशु कल्याण अधिकारी डा0 संतोष पाल के द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री साधु टी०एल० वासवानी जी के जन्म दिवस दिनांक 25 नवम्बर, 2025 को अभय दिवस अथवा अहिंसा दिवस के रूप में मनाये जाने के दृष्टिगत नगर निगम वाराणसी सीमान्तर्गत स्थित पशुबध पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। समस्त मीट/मुर्गा / मछली की दुकानें बंद रहेगी इसका उल्लंघन किये जाने पर में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir