Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

संघ शताब्दी वर्ष पर चकिया में तृतीय आयाम हिंदू सम्मेलन, विचार–विमर्श और सामाजिक समरसता पर जोर

संघ शताब्दी वर्ष पर चकिया में तृतीय आयाम हिंदू सम्मेलन, विचार–विमर्श और सामाजिक समरसता पर जोर

चकिया (चंदौली)।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभूति नगर बस्ती, चकिया में तृतीय आयाम हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर संघचालक कान्ता सिंह ने समाज निर्माण और संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं वक्ता राम दुलारे गोड ने संघ की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव बनता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक द्विवेदी द्वारा की गई।

इस मौके पर डॉ. अरविंद तिवारी, पूर्व सभासद उमेश शर्मा, प्यारे सोनकर, दीपक चौहान, मदन मौर्या, राजकिशोर गुप्ता, विजय चौहान, सामु चौहान सहित अनेक सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और सकारात्मक दिशा में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir