Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

संचारी रोग नियंत्रण हेतु अभियान के तहत निकाली जन जागरूकता रैली

संचारी रोग नियंत्रण हेतु अभियान के तहत निकाली जन जागरूकता रैली

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जख्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉक्टर नवीन सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के टीमों द्वारा मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण हेतु अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वास्थ्य विभाग के टीमों द्वारा हाथ में ‘स्वच्छता अपना बीमारी दूर भगाओ’ तथा मच्छरदानी का करो प्रयोग इत्यादि स्लोगन लिखे तख्तियों को हाथ में लेकर संचारी रोग नियंत्रण संबंधी नारेबाजी करते हुए लोगों को संचारी रोग के लक्षण तथा उसके बचाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। आराजी लाइन अधीक्षक डॉ नवीन सिंह ने बताया कि यह संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र की टीम द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधीक्षक डॉक्टर नवीन सिंह एवं अधिकारियो व कर्मचारियों सहित क्षेत्र के लोग भी रक्तदान किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir