Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

संत अतुलानंद कॉलेज में सृजन संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण रैली, वृक्षारोपणऔर गौ-पूजन का भव्य आयोजन

आशीष मोदनवाल पत्रकार

 

 

 

 

 

 

 

संत अतुलानंद कॉलेज में सृजन संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण रैली, वृक्षारोपणऔर गौ-पूजन का भव्य आयोजन

वाराणसी – सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं ‘पर्यावरण ऋषि’ अनिल कुमार सिंह की प्रेरक पहल पर आज संत अतुलानंद कॉलेज के कोइराजपुर परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य पर्यावरण संरक्षण रैली, वृहद वृक्षारोपण और सनातन परंपरा के अनुसार गौ-पूजन का पावन कार्य संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री आर एस. बालापुरकर जी रहे साथ में 95 बटालियन सीआरपीएफ के जवान भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन श्री राहुल सिंह एवं निदेशक श्रीमती वंदना सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के सभी गुरुजनों, प्रबुद्ध जनों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर कोइराजपुर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में एक विशाल पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से समाज को पेड़ लगाने और प्रकृति को बचाने का संदेश दिया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा परिसर में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। प्रकृति की रक्षा के साथ-साथ हमारी संस्कृति के प्रतीक गौ-वंश की सेवा का संकल्प लेते हुए वैदिक मंत्रोचार के बीच गौ-पूजन भी किया गया।
इस अवसर पर सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों को जीवन में जल की एक-एक बूंद बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज के समय में जल संकट और पर्यावरण असंतुलन सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए छात्र शक्ति का आगे आना बेहद जरूरी है।
इसी कड़ी में ‘पर्यावरण एवं जल संरक्षण’ विषय पर एक विशेष विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित विद्वत जनों और शिक्षाविदों ने बदलते मौसम चक्र, ग्लोबल वार्मिंग और गिरते भूजल स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और वर्षा जल संचयन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, सृजन न्यास के अध्यक्ष और सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल भागीदारी के लिए छात्र-छात्राओं की सराहना की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir