:- संस्थान बरेका में 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “काव्योत्सव” का आयोजन
।
संस्थान द्वारा दिनांक 15/8/2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी काव्य संगम के सहयोग से काव्योत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री सूर्य प्रकाश मिश्र जी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ महेंद्र तिवारी अलंकार जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार, जन संपर्क अधिकारी बरेका ,वरिष्ठ साहित्यकार श्री पुष्पेंद् अस्थाना जी एवम साहित्यकार श्रीमती रितु दीक्षित जी रही । इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सूर्य प्रकाश मिश्रा जी ने कहा की कविता एक ऐसा माध्यम है जो सभी के शरीर में एक नई स्फूर्ति व उमंग पैदा कर देता है जो काम बड़े-बड़े भाषण या व्यक्तव्य नहीं कर पाते वह कविता की दो लाइन कर देती है । हमारे वीर सैनिक भी देशभक्ति से भरे गानों को गाते हैं और अपने में एक नई ऊर्जा पाते हुए नए जोशो खरोश के साथ देश की रक्षा करते हैं । कविता का बड़ा महत्व है। इस तरह के कार्यक्रम करने से लोगों में भी जागरूकता आती है और उन्हें अपने देश तथा उसके स्वतंत्रता के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। सर्वप्रथम करुणा सिंह द्वारा सरस्वती वंदना की गई तत्पश्चात कवियों एवं कवित्रियों ने अपनी अपनी रचनाओं से ऐसा समां बांध दिया जिससे पूरा माहौल देशभक्ति में सराबोर हो गया तथा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे पूरे हाल में गूंजने लगे। इस अवसर पर निम्न कवि व कवित्रियों ने काव्य पाठ किया-
अखलाक भारतीय, टीकाराम शर्मा आचार्य, सूर्य प्रकाश मिश्रा, रितु दीक्षित, गणेश सिंह प्रहरी, प्रताप शंकर दुबे , मुनिंद कुमार पांडे मुन्ना, गिरीश पांडे , जयप्रकाश मिश्रा धानापुरी, अमित कुमार ,गुरु प्रसाद गुप्ता ,दिनेश दत्त पाठक, रजनीकांत त्रिपाठी, डॉक्टर पुष्पेंद्र अस्थाना, विजय चंद त्रिपाठी, सूर्य दीप कुशवाहा, शैलेंद्र अंबष्ट ,विमल बिहारी विमल , रामजतन पाल, टीकाराम शर्मा, आनंद कृष्ण मासूम,झरना मुखर्जी, मधुलिका राय, करुणा सिंह नाथ सोनांचली ,सीताराम विक्रांत, डॉक्टर छोटे लाल सिंह, गौतम अरोड़ा सरस, कुंवर सिंह कुंवर, विकास विदीप्त, साधना शाही, संजय कुमार गुप्ता, प्रताप शंकर दुबे , मधुलिका राय ,मीनू अग्रवाल, आस्तिक शुक्ला, रामनरेश नरेश, एस जे दीक्षित ,मोहम्मद आमिर, प्रदीप कुमार ,बिजेंद्र अग्रहरि, आलोक सिंह बेताब, विकास, उपेंद्र यादव ,अहमद हबीब, सीताराम राय विक्रांत, विद्यांचल पांडे शगुन, डॉक्टर उषा पांडे इत्यादि ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत श्री आलोक कुमार सिंह, सचिव संस्थान ने तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री अरविंद तिवारी, उप सचिव, संस्थान ने किया। पूरे कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती करुणा सिंह व डॉ नसीमा निशा रही रही और पूरे कार्यक्रम का संचालन मधुलिका राय मधु ने किया।






