Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक, पुलिस देखती रही तमाशा — टोटो से अस्पताल पहुंचा, देरी से इलाज के कारण तोड़ दी जान, एसपी ने दिए जांच के आदेश 

सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक, पुलिस देखती रही तमाशा — टोटो से अस्पताल पहुंचा, देरी से इलाज के कारण तोड़ दी जान, एसपी ने दिए जांच के आदेश 

 

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। सड़क हादसे में घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सरकारी वाहन होते हुए भी उसे अस्पताल तक नहीं पहुँचाया। घायल को आखिरकार टोटो से अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज में हुई देरी के कारण उसकी मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, मारुति नगर निवासी संजय यादव के 20 वर्षीय पुत्र करन यादव वाराणसी से घर लौट रहे थे। रास्ते में दुलहीपुर FCI गोदाम के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल करन सड़क किनारे तड़पते रहे, जबकि आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।

 

सूचना पर पहुँची डायल 112 की पीआरवी टीम ने भी मानवीयता को दरकिनार करते हुए अपने वाहन से घायल को ले जाने की बजाय प्राइवेट ऑटो और टोटो रोकने शुरू कर दिए। करीब आधे घंटे की देरी के बाद घायल को किसी तरह टोटो से राजकीय महिला चिकित्सालय, मुगलसराय भेजा गया।

 

वहाँ भी अस्पताल कर्मियों की लापरवाही देखने को मिली। स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया और घायल के साथ आए युवक आशीष चौहान से अभद्रता की गई। आखिरकार एक यातायातकर्मी के हस्तक्षेप के बाद घायल को इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता पर गहरा रोष जताया है।

इस पूरे प्रकरण पर एसपी आदित्य लांघे ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है, और उन्होंने जांच के आदेश जारी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir