Thursday, August 20, 2026

सन वैली पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सन वैली पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर

 

वाराणसी। सन वैली पब्लिक स्कूल, भोमी (उंडी), सरसवां, वाराणसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), वाराणसी तथा डॉ. आलोक कुमार सिंह, मेडिकल ऑफिसर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, जौनपुर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की नृत्य, गीत, देशभक्ति प्रस्तुतियों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना आवश्यक है।

विद्यालय के चेयरमैन अखिलेश वी. सिंह एवं वाइस चेयरमैन अनुसूइया सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें देशप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों का विकास करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

समारोह के अंत में प्रबंधक श्री सुमित सिंह , प्रधानाचार्या अल्पना सिंह विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की गई तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे विद्यालय परिसर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir