विकास खंड करमा के आधा दर्जन गांवो में बीते दिनों सहायक विकास अधिकारी पंचायत अंशुमान सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रोस्टर के अनुसार कार्य कराया जा रहा था। जिसमें आधा दर्जन सफाई कर्मियों को कार्य में लापरवाही और रोस्टर के अनुसार कार्य न करने के कारण अग्रिम आदेश तक अक्टूबर माह का वेतन आहरण पर रोक लगाने एवं तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने की कार्यवाही करते हुए डी,पी,आर,ओ को भेज दिया गया है। शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सफाई न करने में लापरवाही बरतने में मगरदहा, मोकरसिम, फुलवारी, अरुआव ,सरौली, बहेरा , बकाही गांव के सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए डी , पी, आर, ओ, को भेज दिया गया है।

