Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

समाजवादी क्रिकेट टूर्नामेंट में जमुनीपुर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी। समाजवादी नेता व पूर्व प्रधान विकेंदर यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया

आशीष मोदनवाल पत्रकार

समाजवादी क्रिकेट टूर्नामेंट में जमुनीपुर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी। समाजवादी नेता व पूर्व प्रधान विकेंदर यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया

जौनपुर जिले के थाना सराय ख्वाजा अंतर्गत काफरपुर पार्क में 10 तारीख से समाजवादी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन राहुल यादव के द्वारा हुआ था। जिसमें दूर दूर से आए खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष है राहुल यादव, उपाध्यक्ष पिंटू यादव, कोषाध्यक्ष ज्ञान ऋषि यादव, ने अपने साथियों के सहयोग से यह टूर्नामेंट का आयोजन किया आज इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला था जिसमें धर्मापुर की टीम और जमुनीपुर की टीम फाइनल में पहुंची इन दोनों टीमों मे जमुनीपुर के खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबला जीता। इसके कप्तान सुनील कुमार जी रहे। जिसका प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपए और द्वितीय पुरस्कार ₹6000 रखा गया। क्रिकेट के समापन के बाद जमुनीपुर के पूर्व प्रधान व समाजवादी नेता विकेंद्र यादव के द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया और सबको शुभकामनाएं दी वहीं पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष राहुल यादव से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का नाम समाजवादी इसलिए पड़ा कि सर्व समाज को लेकर यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। और यह टूर्नामेंट 5 वर्षों से चल रहा है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir