Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सम्मानित हुए गायत्री महायज्ञ मुख्य व्यास सूरत सिंह अमृते एवं जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव

सम्मानित हुए गायत्री महायज्ञ मुख्य व्यास सूरत सिंह अमृते एवं जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव

– नारी जागो अभियान को सतत आगे बढ़ाएंगी सोनभद्र की नारियां- सुरत सिंह अमृते

सोनभद्र। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित रामलीला मैदान में 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन गायत्री परिवार से दीक्षित आदिवासी लोक कला केंद्र की सचिव/साहित्यकार प्रतिभा देवी एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी द्वारा संयुक्त रूप से शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे दल नायक सुरत सिंह अमृते एवं उनकी टीम के सदस्यों और महायज्ञ के मुख्य अतिथि रहे जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम और उपहार स्वरूप प्रतिभा देवी द्वारा लिखित आदिवासी जीवन पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे नारी जागो अभियान पर अपना विचार व्यक्त करते हुए दल नायक सूरत सिंह अमृते ने कहा कि-” सारी दुनिया में नारी सशक्तिकरण हो रहा है उसमें सोनभद्र हमारा आगे।
सोनभद्र जनपद की निवासनी गायत्री परिवार मैं दीक्षित साहित्यकार प्रतिभा देवी की पुस्तक आदिवासी जीवन इसका अध्यक्ष प्रमाण है। अखिल भारतीय गायत्री परिवार को यह आशा और विश्वास है कि सोनभद्र जनपद की साहित्यकार प्रतिभा देवी जैसी स्त्रियां गायत्री परिवार से जुड़कर नारी जागो अभियान को शतक आगे बढ़ाएंगी।
आदिवासी हमारे समाज का अंग है लेकिन आज भी वह पिछड़ा और दलित है इस पुस्तक पर आदिवासियों की स्थिति पर प्राचीन काल से आधुनिक काल तक विचार किया गया है और यह पुस्तक निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर गायत्री परिवार सोनभद्र के जिला समन्वयक राजकुमार तरुण, उप समन्वयक अरविंद सिंह, प्रकाश केसरी, गोविंद उमर, प्रदीप बालाजी, सरिता जयसवाल, उर्मिला देवी, मंजू देवी सहित गायत्री परिवार के पदाधिकारी, सदस्यगण जनपद के सभी साहित्यकार, पत्रकार समाज सेवी उपस्थित रहे।

Up18news se Chandra Mohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir