Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष बने परशुराम शुक्ला

साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष बने परशुराम शुक्ला

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

घोरावल साधन सहकारी समिति मूसहा में नोडल अधिकारी के रूप में जितेंद्र कुमार सिंह और सचिव आजाद हिंद भारतीय द्वारा परशुराम शुक्ला को निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किया वही आजाद सिंह उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं गया जिसमें 9 वार्ड से सभी महिला डायरेक्टर सोनी शुक्ला, माधुरी देवी, करोड़पति एवं त्रिपुरारी, कालिंदी तिवारी, फत्ते लाल ,भूधेश्वर लोगों ने सर्व समाज से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में परशुराम शुक्ला का पर्चा दाखिल किया गया तय समय अवधि बीतने के बाद जब किसी ने दोपहर तक दूसरा पर्चा नहीं दाखिल किया तो शाम को निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में परशुराम शुक्ला के नाम की घोषणा की

श्री शुक्ला ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हर समय त्वरित निदान के लिए हर संभव मदद करेंगे उपस्थित सभी डायरेक्टर ने निर्विरोध अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया

वही साधन सहकारी समिति शाहगंज में तथा जमगांव में निर्विरोध अध्यक्ष सोनिका श्रीवास्तव एवं महेंद्र प्रताप सिंह निर्वाचित हुए। साधन सहकारी समिति शाहगंज के नोडल अधिकारी के रूप में छोटेलाल एवं सचिव पूजा सिंह ने अध्यक्ष पद के रूप में 9 वार्ड के सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों ने सोनिका श्रीवास्तव को अध्यक्ष के रूप में पर्चा भरा गया जिसमें नोडल अधिकारी ने श्रीमती श्रीवास्तव को अध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान किया समिति के निर्वाचन अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव सहित नीलम ,फिरोज ,पप्पू विश्वकर्मा, तथा प्रशासन की तरफ से हेड कांस्टेबल राकेश कुमार यादव और कांस्टेबल शंकर कुमार मौजूद रहे, निर्विरोध अध्यक्ष का सभी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया वही साधन सहकारी समिति जमगांव में नोडल अधिकारी के रूप में शंकर यादव और सचिव सुभाष ने महेंद्र प्रताप सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष का प्रमाण पत्र प्रदान किया, जमगांव में पंकज सिंह, लक्ष्मण सिंह, लीलामणि सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, रामबदन ,प्रेमनाथ, अली हैदर, परदेसी उपस्थित रहे नवनिर्वाचित अध्यक्ष होने एक स्वर में कहा हर हाल में किसानों के हितों की रक्षा की जाएगी और किसानों की किसी भी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir