Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

साहित्य सेवा समिति से प्रवीण यादव और कवि शिव प्रकाश साहित्य ने साहित्यकार सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध को प्लाज्मा व रक्त दान कर किया प्रसन्नता का अनुभव

साहित्य सेवा समिति से प्रवीण यादव और कवि शिव प्रकाश साहित्य ने साहित्यकार सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध को प्लाज्मा व रक्त दान कर किया प्रसन्नता का अनुभव

 

 

विदित हो कि विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे वाराणसी के प्रसिद्ध साहित्यकार सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध जीवन से जूझ रहे हैं जिनका उपचार पैनेशिया हॉस्पिटल दुर्गाकुण्ड में चल रहा है। परिवार जनों ने बताया कि कविवर सिद्ध का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव है जो आसानी से मिल नहीं पा रहा है। बता दें कि वाराणसी के तथा अन्य क्षेत्रों से पूरा साहित्य समाज अपनी संवेदनात्मक सहानुभूति के साथ भरपूर सहयोगात्मक प्रयास कर रहा है जिसमें मुख्य भूमिका में कवि संतोष प्रीत व कवि गोपाल केसरी जी अनवरत प्रयास में लगे हुए हैं । कल दिनांक 6 जून 2026 को अरविन्द मिश्रा हर्ष द्वारा प्रेषित काव्यार्चन साहित्यिक पटल पर यह संदेश डॉ० शिव प्रकाश साहित्य को दिखा तो आपने व्यथित परिवार जनों तथा संतोष प्रीत जी से सम्पर्क किये तो ज्ञात हुआ कि आज ही आवश्यकता है। कवि शिव प्रकाश ने साहित्य सेवा समिति ट्रस्ट के महामंत्री अवनीश कुमार राय को सूचित किये तो ज्ञात हुआ कि साहित्य सेवा समिति ट्रस्ट के एक पदाधिकारी प्रवीण कुमार यादव का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव है जो कि प्रयागराज में उपलब्ध हैं अतः साहित्य के अनुरोध का सम्मान करते हुए प्रवीण जी सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध जी को रक्त दान व प्लाज्मा दान करने बिना किसी संकोच के सहृदयता से वाराणसी पहुँच गए।इधर डॉ०शिव प्रकाश साहित्य भी पहुँचे 1 यूनिट आपने भी रक्त दान किया और सिद्धनाथ शर्मा तथा उनके परिवार जनों के साथ कुछ समय बिताए तथा शर्मा जी के स्वस्थ होने की मंगलकामना किये साथ ही साझा किए विगत मंचों का उल्लेख करते हुए भावुक हो गए।

साहित्य सेवा समिति से प्रवीण कुमार यादव सहानुभूति दिखाते हुए ये विश्वास दिलाये की भविष्य में कभी भी आवश्यकता होगी तो पूरा साहित्य सेवा समिति परिवार आपके साथ है। साथ ही साहित्य सेवा समिति के महामन्त्री व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अवनीश राय परोक्ष रूप से बराबर सम्बल देते रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir