Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सीवर लाइन से गन्दा पानी 100 सैया अस्पताल सदर में डेंगू फैलने की आशंका।

सीवर लाइन से गन्दा पानी 100 सैया अस्पताल सदर में डेंगू फैलने की आशंका।

साहब एक नजर इधर भी।
जल जमाव से डेंगू फैलने का खतरा -भर्ती मरीज

सोनभद्र (विनोद मिश्र)
100सैया अस्पताल व जच्चा बच्चा केंद्र सदर के गेट पर जल जमाव से मरीजो,परिजनों तथा मिलने वाले सगे सम्बंधित को डेंगू महामारी फैलने की आशंका जतायी जा रही है। साथ ही उक्त अस्पताल के ठीक सामने सिबर लाइन के गन्दे जल निकासी ब्यवस्था नही हुई तो, मरीजों के परिजनों ने कहा कि यदि डेंगू महामारी फैलती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिलाअस्पताल के सम्बंधित मुखिया की होगी।

100 सैया अस्पताल जच्चा बच्चा केन्द्र पर पहुंचे परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल के गेट के ठीक सामने सीवर में लगे ढक्कन से गंदगी युक्त पानी निकल कर सामने फर्स पर बिखर रहा,सैकड़ों लोगों के साथ अस्पताल कर्मचारियों का आना जाना रहता है, फिर भी जिम्मेदार कौन समझ से परे है? जिसमें जलजमाव होने से डेंगू फैलने का खतरा गहरा रहा है। यदि डेंगू महामारी फैलती है तो इसका जिम्मेदार अस्पताल के सम्बंधित को माना जाएगा।जच्चा बच्चा केंद्र में भर्ती मरीजों ने बताया कि सीज़र डिलवरी होने के दशा में यहाँ पर मेडिकल स्टोर से दवा लाने के लिए पर्चियां लिखी जाती हैं।यदि ऐसा तो प्राइवेट अस्पतालों व इस सरकारी अस्पताल में अंतर क्या है?लोगों ने बताया कि अन्दर तो साफ सफाई व्यवस्था है ,परंतु बाहर गन्दा पानी में से बार बार दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जाना पड़ता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir