Friday, August 21, 2026

सुकृत पुलिस चौकी में सीओ सिटी के नेतृत्व में लगा जन चौपाल

सुकृत पुलिस चौकी में सीओ सिटी के नेतृत्व में लगा जन चौपाल

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी में सोमवार, 8 जून 2026 को सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व एवं सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के देखरेख में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा जन समस्याओं का समाधान करना रहा।

जन चौपाल में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, सीएससी सेंटर संचालकों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने भाग लिया और विभिन्न जनहित के मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने बताया कि सुकृत एवं मधुपुर क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित होटल, ढाबों एवं पेट्रोल पंपों के आसपास बड़ी गाड़ियों के गलत तरीके से खड़े होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा क्षेत्र के कई संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कराया गया, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल गश्त बढ़ाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने विभिन्न सुझावों एवं समस्याओं को नोट करते हुए उनके समाधान की दिशा में कार्यवाही करने की बात कही।

इस अवसर पर सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह की कार्यशैली की सराहना की। साथ ही उन्होंने पूर्व चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके समय से लेकर वर्तमान तक सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रही है।

जन चौपाल के दौरान क्षेत्र में बेहतर पुलिस-जन संवाद, अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir