Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सोनभद्र जिले के ग्राम सभा लोहरा में *श्री कृष्ण जन्माष्टमी* के मंगल अवसर पर भव्य बिरहा का किया गया आयोजन। 

सोनभद्र जिले के ग्राम सभा लोहरा में *श्री कृष्ण जन्माष्टमी* के मंगल अवसर पर भव्य बिरहा का किया गया आयोजन।

(मधुपुर अजय कुमार )

जनपद सोनभद्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी। जन्माष्टमी वसुदेव-देवकी के आठवें पुत्र भगवान कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। हिन्दू धर्म के मान्यता के अनुसार भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जिससे जन्माष्टमी पूजा रात 12 बजे के करीब की जाती है। और जनपद सोनभद्र में 30 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। कहीं पारम्परिक गीतों की गूंज रही तो कहीं फिल्मी देव भक्ति गानों की धुन से गांव नगर झूमे तो कहीं बिरहा का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में सोनभद्र जिले के ग्राम सभा लोहरा के पम्पवा बस्ती में स्थित काली माता के मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में भव्य बिरहा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की पूजा – अर्चना किए। इस दौरान तीन गायकों की टीम के द्वारा शानदार बिरहा प्रस्तुत किया गया। इस टीम में गायक संजय बागी और उनकी टीम अम्मरेश मास्टर, अनिल मास्टर, रामआसरे, धर्मराज भारती, राजेश कवि, दूसरा गायक बुधीराम चौहान और उनकी टीम वीपीन मास्टर, नन्दलाल मास्टर, लालचंद चौहान, गुपूतनाथ, जवाहिर, तीसरी टीम गायक सरोज भारती और उनकी टीम के द्वारा शानदार बिरहा प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम कमेटी के द्वारा गायकों को अंगवस्त्र देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यवस्थापक के रूप में समस्त क्षेत्रीय लोग और ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम सभा लोहरा के ग्राम प्रधान पति सुरेश बाबू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव, एडवोकेट महेन्द्र बहादुर मौर्य, कैलाश उर्फ़ बाले( ग्राम पंचायत सदस्य), रामविलास(BDC), राकेश मौर्य (ट्रक ड्राईवर), संतोष मौर्य ऊर्फ बुधु, विश्वजीत मौर्य, पंकज मौर्य, अम्बुज मौर्य, अजय कुमार मौर्य, अंकित कुमार, संदीप, जयमंगल (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य), कन्सूल कुमार उर्फ चइतु, रामकेश पनिका, रामधनी, रामआसरे मास्टर, दिनेश सिंह मौर्य, भगवानदास, रामरोरी सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित होकर पूजन – अर्चन किए।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir