Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सोनभद्र से तीन स्काउटर पूर्ण किए एच डब्ल्यू बी कोर्स – प्रयागराज में दिलाया गया प्रशिक्षण

सोनभद्र से तीन स्काउटर पूर्ण किए एच डब्ल्यू बी कोर्स
– प्रयागराज में दिलाया गया प्रशिक्षण
फोटो:
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित प्रयागराज में एच डब्ल्यू बी प्रशिक्षण सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें जनपद सोनभद्र से डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा, दया शंकर कुशवाहा दुद्धी और शलेंद्र कुमार मिश्र म्योरपुर ने हिमालय उडबैज कोर्स कंप्लीट किया है। अपना अनुभव साझा करते हुए डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि कैंप में सभी ने एक दिन के लिए पेट्रोल लीडर/टोली नायक का अनुभव भी प्राप्त किया। सभी ने हर कार्य को एक साथ मिलकर करने का हुनर सिखा। टेंट में सोना ओ भी इतनी ठंड में, पूर्ण अनुशासित होकर रात दिन एक करके समयबद्ध कार्य करना चुनौतीपूर्ण रहा।राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों का सानिध्य प्राप्त हुआ। चार दर्जन से अधिक स्काउट मास्टरों का प्रशिक्षण दो टोलियो में संपन्न हुआ। प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त अरविन्द कुमार श्रीवास्तव की छत्रछाया में ग्रुप ए को हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव (लीडर आफ कोर्स) का आशीर्वाद एवं काउंसलर डॉ सुनिल कुमार सिंह, पी आर पाण्डेय, शिवेन्द्र सिंह का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा ग्रुप बी को नजीर मुकाबिल (लीडर आफ कोर्स), लाखन सिंह, पवन कुमार राठी, सत्यनारायण कनौजिया का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। श्याम बाबू का स्नेह क्वाटर मास्टर के रूप में मिला। उन्होंने बताया कि यह कैंप मेरे लिए गौरवपूर्ण रहा। स्काउटिंग के माध्यम से अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ा, मैं परिपक्व स्काउटर नहीं हूं पर स्काउटिंग मेरे रोम रोम में मौजूद है। यहीं कारण है कि कोरोना काल में मैंने स्काउटिंग से ही प्रेरित होकर कैंप क्लास चलाया था जिसका प्रसारण दूरदर्शन और रेडियो चैनल पर भी हुआ था। एक स्काउटर की हैसियत से कोरोना काल में अपनी टीम के साथ सेवा कार्य भी करने में पीछे नहीं रहा। हिमालय उडबैज कोर्स स्काउटिंग विधा की सबसे ट्रेनिंग है। प्रशिक्षण पुर्ण करने वाले सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir