Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

स्कूल चलो अभियान” जागरूकता रैली निकाली गई।

“स्कूल चलो अभियान” जागरूकता रैली निकाली गई।

 

*आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ावो स्कूल मे जाकर नाम लिखावो*

 

*रैली को झंडी दिखा कर रवाना करते एडुलीडर यूपी ग्रुप के जिला संयोजक सचिन कुमार सिंह*

 

 

चन्दौली ब्यूरो/चहनियां,कम्पोसिट विद्यालय नादी विकास खंड चहनियां पर छात्रों व शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी। रैली को एडुलीडर यूपी ग्रुप के जिला संयोजक सचिन कुमार सिंह द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया जिसमें बच्चे तख्ती पर लिखे स्लोगन आधी रोटी खायेंगे,स्कूल जरूर जाएंगे,दीप से दीप जलाएंगे,साक्षर देश बनाएंगे,हम भी स्कूल जाएंगे,पापा मम्मी का मान बढ़ाएंगे,हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है, पम्मी पाप हमे पढ़ाओ,स्कूल में जाकर नाम लिखाओ, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है। आदि नारो के साथ बोलते हुए गावँ में भ्रमण किये। उसके बाद उसके बाद रैली पुनः विद्यालय पर वापस आकर गोष्ठी के रूप में तब्दील हुई जिसमे वक्तावों ने अपने अपने विचार रखे।जिसमे सचिन कुमार सिंह ने कहा जी एक अप्रैल से नये सैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है जिसमे हम सबको मिल कर 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन करना है और उनको प्रतिदिन विद्द्यालय आने के लिए प्रेरित करना है l

 

इस अवसर पर सचिन कुमार सिंह,विजय शंकर पाण्डेय,प्रवीण,गोल्डी कश्यप, बच्चो के अभिभावक गिरजा यादव रामरती,सविता पाल अजीम अहमद आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir