Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

स्वच्छता पखवाड़ा: मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मियों को दिलाई स्वच्छता शपथ

स्वच्छता पखवाड़ा: मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मियों को दिलाई स्वच्छता शपथ

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्वच्छता जागरूकता हेतु डीडीयू जंक्शन पर किया गया श्रमदान

चन्दौली ब्यूरो /डीडीयू मंडल भारतीय रेल में दिनांक 16 सितंबर 2021 से 30 सितंबर 2021 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 16 सितंबर 2021 को मंडल में पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन विभाग (ईएनएचएम) द्वारा संचालित स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार पांडेय द्वारा सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में मंडल के रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक की अगुवाई में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से शुरू होकर यूरोपियन कॉलोनी होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) तक स्वच्छता जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में डीडीयू जंक्शन के पैसेंजर एरिया में स्वच्छता जागरूकता को लेकर रेल कर्मियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। वहां मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सफाई कर्मियों में मास्क वितरित किया गया।
इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डीडीयू जंक्शन के पोर्टिको एरिया में स्वच्छता हेतु श्रमदान कर रेलकर्मियों व आम यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक व प्रेरित किया गया।
स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान डीडीयू मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं कॉलोनियों में स्वच्छता जागरूकता सहित साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।

UP 18 NEWS से संजय शर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir