Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चौरी चौरा काण्ड विषय पर जिलास्तरीय ऑनलाइन निबन्ध प्रतियोगिता का सम्पन्न

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चौरी चौरा काण्ड विषय पर जिलास्तरीय ऑनलाइन निबन्ध प्रतियोगिता का सम्पन्न
सोनभद्र, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारत की आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” एवं “चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव”को पूरे प्रदेश में मनाए जाने के उपलक्ष्य में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के द्वारा 28 जून सोमवार की देर सायं तक ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमें सोनभद्र जनपद के तमाम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चौरी चौरा काण्ड व स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।जिसमें चौरी चौराकाण्ड निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की सोनी पटेल एमए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान व रिंकी यादव बीएससी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय चुर्क सोनभद्र की तनुश्री गुप्ता बीकॉम द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की हिमांशी सिंह बीकॉम द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान व कुसुम सिंह पटेल बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं राजकीय महाविद्यालय पवनीकला सोनभद्र के सरोज कुमार बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रुप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र डॉ अमूल्य कुमार सिंह,असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी डॉ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह एवं राजकीय महिला महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज के असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत डॉ आनन्द कुमार उपस्थित रहें।प्रतियोगिता के जनपद सोनभद्र के नोडल अधिकारी व ओबरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनका मान बढ़ाया एवं ऑनलाइन प्रतियोगिता का संचालन प्रो उपेन्द्र कुमार नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना सोनभद्र ने किया और बताया कि जो भी छात्र-छात्रा इस प्रतियोगिता में चयनित हुए है उन्हें मण्डल स्तरीय निबन्ध प्रतियोगता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir