Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, बंध्याकरण कराने आयी महिलाओं को घंटों करना पड़ा इंतजार

*चिरईगांव*।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरपतपुर पर गुरुवार को आयोजित बंध्याकरण(नसबंदी) शिविर में आयी महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।उसके बाद पहुंचे डाक्टर ने बंध्याकरण का कार्य शुरू किया।

जनसंख्या नियंत्रण हेतु सीएचसी पर हर सप्ताह बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया जाता है।आज भी बंध्याकरण हेतु 16 महिलाओं का पंजीकरण हुआ था।बंध्याकरण कराने सुबह ही बिना खाये पीये महिलाएं आ गयी थी।लेकिन बंध्याकरण करने वाले डाक्टर ही अपरान्ह 3.35 बजे आये।तब जाकर बंध्याकरण का कार्य शुरू हुआ।इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा० राजनाथ ने बताया कि दो स्थानों पर बंध्याकरण करने के बाद डाक्टर आते हैं।हमारे यहां 3.35 बजे शल्यचिकित्सक आये।और आपरेशन का कार्य शुरू कर दिये।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir