Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण एवं भंडारा हुआ सकुशल सम्पन्न

हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण एवं भंडारा हुआ सकुशल सम्पन्न

 

राजातालाब/-आराजी लाइन विकास खंड क्षेत्र के वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर पर हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी शुक्रवार को 24 घंटे का श्री रामचरित मानस अखंड रामायण भंडारे के साथ संपन्न हुआ।भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।श्री रामचरितमानस अखंड महायज्ञ का आयोजन कुमार ढाबा के संरक्षक अमरीश सिंह बुल्लू के नेतृत्व में जनसहयोग से करवाया था लगातार 24 घंटे दिन और रात्रि में लगातार संचालित किया।मंदिर के पुजारी ने बताया कि यज्ञ कम समय में अधिक आहुतियां छोडऩे का महायज्ञ था।जिसमें 24 घंटों में वेद मंत्रों के साथ यज्ञ सफल कराया।हालांकि क्षेत्र में ऐसा महायज्ञ पहली बार हुआ है जिसमें लगातार यज्ञ संचालित होता रहा।वही यज्ञ के समापन मंदिर के मंहत ने भक्तों को बताया की हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है।दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं।यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।उन्होंने बताया कि श्री रामचरितमानस महायज्ञ से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है।श्री रामचरितमानस महायज्ञ से जीव में भक्ति,ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं।धार्मिक आयोजनों से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं।विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। उहोंने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया।उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है।पहला प्र का अर्थ प्रभु,दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन।जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं।प्रसाद हर धार्मिक आयोजन या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है।मनुष्य शरीर भी‘भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है।जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है।भगवान को लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है।समापन शनिवार के दिन में पूर्णाहुति के साथ हवन एवं रात्रि को भंडारा कराया गया।जिसमे मुख्य रूप से अमरीश सिंह बुल्लू,जिला पंचायत सदस्य दर्शन यादव,श्रीओम सिंह,शौरभ सिंह,शुभम् सिंह कोको,त्रिभुवन पटेल,रमेश विश्वकर्मा,नवीन सिंह रॉकी,रजत तिवारी,राजन पटेल,हरिओम सिंह,रवि कुमार,किशन चौहान,हरीश जायसवाल,सुरेश यादव,प्रमोद यादव गोलू,लड्डू यादव,सहित गांव,गांव से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डाली,इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir