Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

हर घर तिरंगा अभियान को फहराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किया गया घर घर तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान को फहराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किया गया घर घर तिरंगा

करमा, सोनभद्र(विनोद मिश्र सेराज अहमद)

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत करमा मण्डल में केकराही बाजार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। जो करमा में जाकर समाप्त हुआ। इस तिरंगायात्रा के माध्यम से लोगो को जागरूक कर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक बाजारों में ,हर घरों के छत व खिड़कियों पर शत प्रतिशत राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील करते खैराही सेक्टर संयोजक सीता राम यादव की अगुवाई में बूथ अध्यक्ष दीप नारायण सिंह पटेल कसया द्वारा तिरंगा फहराने के लिए निशुल्क वितरण किया गया। श्री यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय से 500 तिरंगा झंडा प्राप्त हुआ था। जो खैराही, पांपी असना, कसया आदि गांवों में वितरण किया गया है।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगो ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया तथा पूरे चट्टी चौराहे पर व गांवों में भारत माता कि जय के साथ राष्ट्रभक्ति गीतों पर भारत माता की जयघोष करते तिरंगा यात्रा मंडल के हर गांवों तक ले जाया गया, जहा पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में गुरुद्वारा इण्टर कालेज के बच्चे बैंड बाजा बजाकर आगे आगे चल रहे थे। स्काउट गाइड के बच्चे भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, एस आई व पुलिस कर्मियों के साथ भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष डॉ0 धर्मेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, मण्डल महामंत्री द्वय मनीष मिश्र, रविन्द्र बहादुर सिंह, मंडल संयोजक खैराही सीता राम यादव, दीप नारायण सिंह पटेल शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्ष कसया, मंडल मंत्री ओमकार तिवारी, सेक्टर संयोजक प्रभु नारायण के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir