Thursday, November 5, 2026

अपना दल एस के स्थापना दिवस पर चला हर घर झंडा, नेम प्लेट अभियान

अपना दल एस के स्थापना दिवस पर चला हर घर झंडा, नेम प्लेट अभियान

 

रोहनिया। अपना दल (एस) के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर रोहनिया विधानसभा में हर घर झंडा एवं नेम प्लेट अभियान चलाया गया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने लखमीपुर, छितौनी बांधा, कोटवा पाही, कररहिया, दरेखू सहित दर्जनों गांवों में कार्यकर्ताओं के घरों पर झंडा और नेम प्लेट लगाई। विधायक ने कहा कि स्थापना दिवस सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराने का दिन है। संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने वंचितों के हक के लिए संघर्ष किया, उन्हीं विचारों पर पार्टी आगे बढ़ रही है। यह अभियान कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, राजकुमार कश्यप सहित जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir