Thursday, August 20, 2026

अपहरण का ड्रामा निकला फर्जी: महिला ही बनी मास्टरमाइंड, पुलिस को फंसाकर वसूली की थी साजिश  

अपहरण का ड्रामा निकला फर्जी: महिला ही बनी मास्टरमाइंड, पुलिस को फंसाकर वसूली की थी साजिश

 

मीरजापुर। थाना अदलहाट क्षेत्र में दर्ज चर्चित अपहरण कांड का पुलिस ने ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। जिस महिला ने खुद को अपहरण पीड़िता बताकर पुलिस को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की, वही इस पूरे षड्यंत्र की मास्टरमाइंड निकली। पुलिस जांच में मामला पूरी तरह फर्जी और सुनियोजित साजिश साबित हुआ है।मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर थाना चुनार ने 6 मई 2026 को थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर चार दिनों तक बंधक बनाकर रखा। शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और थाना अदलहाट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सर्विलांस डाटा और भौतिक तथ्यों की गहराई से जांच की, जिसमें पूरा मामला झूठ और साजिश का जाल निकला।पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सरिता सिंह पटेल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और यूट्यूब से जुड़ी हुई है तथा पूर्व की कुछ पुलिस कार्रवाइयों से नाराज चल रही थी। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस को फर्जी मुकदमे में फंसाने और दबाव बनाकर अवैध धन उगाही की साजिश रची थी।जांच में सामने आया कि सह-आरोपी अमरदीप मोटरसाइकिल से सरिता को कथित बरामदगी स्थल तक लेकर गया, जहां उसने खुद अपने हाथ-पैर बंधवाए। इतना ही नहीं, घटना को और सनसनीखेज बनाने के लिए मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने की तैयारी भी की गई थी, ताकि पुलिस के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सरिता सिंह पटेल समेत अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता और सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने वह साड़ी भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल पहचान छिपाने के लिए किया गया था।इस पूरे मामले ने यह साफ कर दिया कि पुलिस को बदनाम करने और अवैध वसूली के लिए किस तरह सुनियोजित षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। अदलहाट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई ने न सिर्फ फर्जी अपहरण कांड का पर्दाफाश किया, बल्कि सच्चाई को सामने लाकर पूरे मामले का चौंकाने वाला अंत कर दिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir