Thursday, August 20, 2026

अयोध्या के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को मिले कठोर दंड : स्वामी राधेश्याम महाराज

अयोध्या के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को मिले कठोर दंड : स्वामी राधेश्याम महाराज

वाराणसी। धार्मिक नगरी अयोध्या में हुई चढ़ावा चोरी के मामले मे सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक सरगमिया देखी जा रही है। हालांकि कानून अपना कार्य कर रही है। वही वाराणसी में अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले पर संत समाज अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रही है इसी क्रम में अस्सी घाट मार्ग स्थित योगी अखाड़ा काशी तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष कार्यालय शेखर आश्रम पेइंग गेस्ट हाउस में योगी अखाड़ा परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम जी महाराज ने आयोजित प्रेस वार्ता में अयोध्या में हुए कथित चढ़ावा चोरी विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सनातन आस्था पर गहरा आघात बताया। उन्होंने कहा कि,देशभर के करोड़ों श्रद्धालु भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ चढ़ावा अर्पित करते हैं। ऐसे में यदि उस पवित्र आस्था के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या चोरी होती है तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और पूरे सनातन समाज को शर्मसार करने वाला विषय है। स्वामी राधेश्याम महाराज ने सरकार एवं प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। प्रेस वार्ता के दौरान स्वामी राधेश्याम महाराज ने गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन का विषय भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा में गौ माता का स्थान सर्वोच्च है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और मानव स्वास्थ्य से भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने गौ आधारित जीवन शैली को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि गौ संरक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सकती है और भारत आत्मनिर्भरता की ओर और अधिक सशक्त कदम बढ़ा सकता है। स्वामी राधेश्याम महाराज ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे गौ सेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा गौशालाओं के संरक्षण एवं गौवंश के संवर्धन में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से भी गौ संरक्षण के लिए प्रभावी योजनाओं को और अधिक मजबूत बनाने का अनुरोध किया।

प्रेस वार्ता में योगी अखाड़ा परिवार के पदाधिकारी, संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वामी राधेश्याम महाराज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ सत्येंद्र कुमार सिंह बबलू, प्रदेश संगठन मंत्री गौ रक्षा प्रकोष्ठ सोनू पटेल, चंद्रशेखर सिंह काशी तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष, अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir