Friday, August 21, 2026

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत,दो घायल

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत,दो घायल

सोनभद्र। जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र स्थित कुरछा गाँव में गुरूवार को दोपहर बाद हुये तेज गरज चमक के साथ बारिश के दौरान दो सगे भाई आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झूलस गये ।
दोनों घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया जहाँ उनका उपचार जारी है| मिली जानकारी के मुताबिक नंदलाल उम्र 33 वर्ष एवं मनीष उम्र 21 वर्ष पुत्र गण दीना निवासी कुरछा दोनों एक साथ बैठे थे तभी जोर से बिजली चमकी और दोनों को अपने आगोश में ले लिया जिसके बाद दोनों झूलस गये। जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल उन्हें चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ उनका उपचार जारी है ।वहीं दूसरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के हाईडील कालोनी की है जहाँ सीवान में गाय चरा रहे एक युवक को आकाशीय बिजली ने अपने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद तहसीलदार सुनील कुमार,क्षेत्रीय लेखपाल राजेश मिश्रा मौके पर पहुँच कागजी कार्रवाई करते हुए पिड़ित परिवार को सरकार द्वारा हर संभव आर्थिक मदद का भरोसा दिया वहीँ पुलिस ने शव का पंचनामा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया|

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir