Thursday, August 20, 2026

आग में खत्म हो गया पूरा परिवार,पति-पत्नी व 28 दिन की मासूम बच्ची की मौत

आग में खत्म हो गया पूरा परिवार,पति-पत्नी व 28 दिन की मासूम बच्ची की मौत

 

हरदोई‌।उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई।आग में 28 दिन की बच्ची की जलकर मौत हो गयी।पति-पत्नी बुरी तरह से झुलस गए थे। इलाज के दौरान लखनऊ में दोनों ने दम तोड़़ दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में बुधवार देर रात लगभग 2 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी।आग की लपटें देख लोगों में हड़कम्प मच गया।घर के अंदर 25 वर्षीय विमलेश और उसकी 22 वर्षीय पत्नी पुष्पा और 28 दिन की बेटी सो रही थी।गांव वाले और पुलिस ने पति-पत्नी को किसी तरह बाहर निकाल लिया,लेकिन बच्ची की जलकर मौत हो गयी।

 

विमलेश और पुष्पा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया।इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़़ दिया।दोनों का विवाह एक साल पहले हुआ था। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir