Thursday, August 20, 2026

आराजी लाइन विद्युत उपकेंद्र पर मासिक विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण संपन्न

आराजी लाइन विद्युत उपकेंद्र पर मासिक विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण संपन्न

 

अवर अभियंता व एसडीओ ने लाइनमैनों को सिखाए सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल के गुर, दिलाई शपथ

 

राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र राजातालाब पर एसडीओ मुकेश यादव तथा लालपुर उप केंद्र पर एसडीओ राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में मासिक विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजातालाब व लालपुर एवं समस्त अवर अभियंताओं ने उपखंड के सभी संविदा कुशल व अकुशल लाइनमैनों को सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, उनकी उपयोगिता व लाभ के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर दिया और विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय समझाए।कार्यक्रम के अंत में सभी लाइनमैनों को विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा नियमों से ही लाइनमैन का जीवन सुरक्षित रह सकता है और निर्बाध आपूर्ति संभव है।इस दौरान अवर अभियंता अखिलेश यादव, विनम्र पटेल ,सुबोध कुमार सिंह,नारायण सिंह अवर अभियंता काशीपुर ,कल राम अवर अभियंता गंजारी, शिवजीत यादव अवर अभियंता राजातालाब उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir