Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी द्वारा भारतवर्ष तथा विश्वभर में सनातन धर्म शिक्षा का प्रसार, सेवाकार्यः स्वामी प्रबुद्धानंद पूरी, प्रभा मा, जाह्नवी मां

इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी द्वारा भारतवर्ष तथा विश्वभर में सनातन धर्म शिक्षा का प्रसार, सेवाकार्यः स्वामी प्रबुद्धानंद पूरी, प्रभा मा, जाह्नवी मां

 

इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी (आईबीएस) के द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के महासचिव स्वानी प्रबुद्धानंद पुरी महाराज ने संस्था द्वारा देश-विदेश में किए जा रहे कार्यों का विस्तार स्वरूप बताया। स्वामी जी ने कहा कि इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी देश के कोने-कोने में जाकर जनमानस के भीतर वेदांत का प्रचार प्रसार कर रही है। साथ ही देश के अनेक शहरों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में भी आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का कार्य कर रही है, पश्चिमी देशों में भी संस्था ने अनेक प्रतिष्वा प्राप्त किए जिनमें मुख्ता अमेरिका, यूके, यूरोप तथा एशियाई देशों में इंडोनेशिया, सिंगापुर, बाली, हांगकांग आदि देशों में इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी के सदस्य समाज के प्रत्येक वर्ग में प्रचार प्रसार का कार्य पूर्ण रूपेण कर रही है। उक्त देश के लोग संस्था से पूर्ण रूपेण जुड़ रही है विदेश में प्रतिष्ठित भारतीय दूतावासों में संस्था को नियमित रूप से वेदांत तथा भागवत गीता पर व्याख्यान करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। नीदरलैंड यात्रा में हॉलैंड के सबसे बड़े भारतीय दूतावास के दी हेग सेंटर में स्वामीजी ने कई महत्वपूर्ण आध्यात्मिक कार्यक्रम किए, जिनमें से प्रमुख था भागवत गीता का व्याख्यान ओर वर्ल्ड मेडिटेशन डे, २९७१ दिसंबर को ध्यान की महानता का शिक्षा प्रदान। वहां के सबसे बड़े राम मंदिर में भी स्वामीजी का सत्संग कार्यक्रम हुआ।

(२०२४-२०२५) वर्ष के युरोप दौरे में, भागवत गीता, वेदांत, उपनिषद तथा सनातन धर्म की शिक्षाओं के माध्यम से मानव जाति के अंदर प्रेम का प्रसार करने के लिए ‘लव मैनिफेस्ट टूर’ नामक यूरोप दौरे किए। जिसमें पहले मई महीने, फिर, अगस्त, सितम्बर अंतिम में दिसंबर में यात्रा किए और स्पेन, हॉलैंड, यूके के अनेकों शहरों, यूनिवर्सिटी, एंबेसी सेंटर में सत्संग तथा प्रवचन हुआ। स्वामीजी ने स्पेन के कुछ प्रमुख शहर जैसे बर्सिलोना, वेलेसिया, सलमानका और कई यूनिवर्सिटी में सनातन आध्यात्मिक ज्ञान की प्रकाश फैलाया। बार्सिलोना में श्री भगवान एक प्रमुख भक्त और मनु ओम समूहों द्वारा आयोजित सबसे बड़े योग महोत्सव में भाग लिया। उ‌द्घाटन दिवस के कार्यक्रमों में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। स्वामीजी ने समूह को योग के महत्व से परिचित कराया और गुरु बंदना, वैदिक मंत्ररीच्चार, के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, अ‌द्वैत वेदांत तथा उपनिषदों के प्रकाश में सनातन धर्म की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की। कार्यक्रम का समापन भक्ति कीर्तन तथा महामंत्र हरे कृष्ण नाम के जाप के साथ हुआ। स्वामीजी के सत्रों में सैकड़ों भक्त शामिल हुए और उनमें से बहुत सारे नए भक्तों ने गुरु मंत्र दीक्षा ली तथा आई. वी. एस. के साथ बहुत शुभ संबंध बनाए।

हॉलैंड से आई हुई माताजी प्रब्रजिका प्रभा मां अपना परिचय दिए तथा। VS के साथ अपनी निजी अनुभव और विदेशों में हो रहे कार्य और कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराए। वेदांत, उपनिषद, भगवद गीता तथा सनातन धर्म की शिक्षाओं में विदेशी लोगों में कितना ज्यादा आग्रह और उत्साह है इसके बारे में बोले। २०२४, अगस्त महीना में स्वामी प्रोबुद्‌धानंद और नीदरलैंड की अन्य संन्यासिनियों, भक्तों जैसे कि प्रभा माँ, श्र‌द्धाप्रणा माँ, अंजलि मां, जानहबी माँ और कई अन्य लोगों के समर्पित प्रयास से आईवीएस अगदान केंद्रा नामक एक नए आईवीएस आश्रम का उ‌द्घाटन किया गया है। इसका उद्‌द्घाटन 31 अगस्त को वैदिक मंत्रों, पूजा और मंगला आरती के बहुत शुभ जाप के साथ किया गया है। यूरोपीय महादेश के सभी भक्तगण बहुत सौभाग्यशाली हुए, क्योंकि श्री भगवान की उपस्थिति और एक स्थायी केंद्र होने के लाभ नित्यरूप से उठा पाएंगे। और एक संयासिनी माताजी, जाहनवी मां के नेतृत्व में इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी के प्रतिष्ठा दिवस, १९थे नवंबर को यूके स्थित लंदन में भी एक नया आश्रम सेंटर का उ‌द्घाटन हुआ। वे पिछले १५ सालो से IVS और श्री भगवान से जुड़े हुए है और युरोप, वाराणसी तथा आरतवर्ष के अन्य प्रमुख शहरों में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपना अमूल्य जीवन समर्पित कर दिए है। उन्होंने वेदांत सोसाइटी के आदर्श, सेवाकार्य तथा भगवान महान जीवनदाई उपदेशों के बारे में लोगों को अवगत कराए। यह सभी महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा यूरोपीय भूमि में आई. वी. एस. की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वामी प्रोबु‌द्धानंद जी ने इंडोनेशिया, जकार्ता, हांग कांग के शहरों में भी वेदांत, उपनिषद की संदेश लोगों तक पहुंचाए। यह देखना काफी दिलचस्प रहा कि वहां के लोगों में वेदांत, उपनिषद और भगवद गीता के पाठी को जानने और सीखने के लिए किस तरह का आदर और उत्साह है। उनकी उपस्थिति एवं प्रयास निश्चित रूप से वहां के लोगों को जीवन में शांति, आनंद और प्रेम की गहरी आध्यात्मिक अनुभूति से परिचित करा रही है। स्थानीय लोगों की ओर से इस कार्यक्रम में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलि है, क्योंकि वे भगवान के आशीर्वाद से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। यह वास्तव में भगवान, अंतर्राष्ट्रीय वेदांत सोसाइटी के मूल और संस्थापक’ भगवान का चमत्कारी कार्य है, कि मुस्लिम देशों के भक्त लोग भी ध्यान, वेदांत और सनातन धर्म की महानता के बारे में सीख रहे हैं। IVS के माध्यम से भगवान के दिव्य प्रकाश, चमत्कारी स्पर्श दिन-प्रतिदिन अधिक से अधिक जनमानस के अंदर काम कर रहा है। इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी संस्था जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण अनाथालय में खाद्य सामग्री वितरण शिक्षा के क्षेत्र में पाठन सामग्री वितरण सनातन धर्म के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चला रही है। प्रतिष्ठित संस्था जनता हिताय समिति सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने महाराज जी के प्रथम काशी

आवागमन पे संस्था के कार्य की सराहनीय योगदान देने वाले महानुभावों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र पुष्प से स्वागत की स्वागत करने वाले मुख्य लोग संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी स कोषाध्यक्ष मनोज राय डॉक्टर पीके मुखर्जी संगठन मंत्री पीके तिवारी विजयलक्ष्मी के अलावा कई अन्य संगठन वालों ने भी माल्यार्पण कर महाराज जी एवं बाहर देश से आए सेवा कार्य करने प्रथम काशी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। महाराज जी ने बताया कुंभ में भी फरवरी माह में महाराज एवं काशी धर्म परायण लोगों एवं संतों के साथ कुंभ मेला में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे।

 

UP18न्यूज लाईव से सरफराज खान की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir