Friday, August 21, 2026

एनएचआई विभाग की घोर लापरवाही

एनएचआई विभाग की घोर लापरवाही

 

हाईवे के सीवर के बदबूदार गंदा पानी से डूबा मोहनसराय अदलपुरा मार्ग,दर्शनार्थियों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किल,लोगो का जीना हुआ मुहाल

 

एनएचआई द्वारा जेसीबी से नाली खोदकर हाईवे का गंदा पानी अदलपुरा रोड पर छोड़ा, संक्रामक बीमारी का खतरा

 

रोहनिया। आराजी लाइन विकासखंड के मोहनसराय चौराहा स्थित अदलपुरा मार्ग पर एनएचआई विभाग की घोर लापरवाही सामने आया है। हाइवे के सीवर के बदबूदार पानी के जलजमाव से राहगीरों और स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे का नाला ओवरफ्लो होकर सर्विस रोड पर पानी भर रहा था। करीब एक सप्ताह पहले हाईवे विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी से अदलपुरा रोड पर अवैध रूप से नाली खोदकर हाईवे का सारा सीवर का पानी इसी मार्ग पर मोड़ दिया। इसके चलते अदलपुरा रोड पर काले और बदबूदार सीवर का पानी जमा हो गया है।इस गंदे पानी से होकर ही अदलपुरा धाम स्थित माता शीतला के दर्शनार्थियों को गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर भरे नाले से इतनी दुर्गंध आ रही है कि आसपास के दुकानदारों और निवासियों का वहां बैठना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों को किसी बड़ी संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है।क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि हाईवे द्वारा आधाअधूरा बे तरीके से खोदे गए नाले को तुरंत दुरुस्त कर सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि एक-दो दिन में निदान नहीं हुआ तो उक्त नाले को बंद करते हुए विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir