Thursday, August 20, 2026

एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए विशेष अभियान शुरू

एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए विशेष अभियान शुरू

सोनभद्र। जनपद के करमा विकासखंड अंतर्गत स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय, मधुपुर से बुधवार को एफएमडी (खुरपका-मुंहपका रोग) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य गाय एवं भैंस पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसे संक्रामक रोग से सुरक्षित रखना तथा पशुपालकों को जागरूक करना है।

अभियान का संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार के निर्देशन में किया गया। इस दौरान पशु मित्र अजय कुमार, सूरज सिंह, रविकांत, सुनील कुमार एवं राजेश सिंह ने मधुपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर पशुओं का एफएमडी टीकाकरण किया तथा पशुपालकों को रोग से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी।

डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि खुरपका-मुंहपका (FMD) पशुओं में होने वाला अत्यंत संक्रामक रोग है, जिससे उनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता एवं कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने सभी गोवंश एवं महिवंश पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि इस बीमारी की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

टीकाकरण अभियान के दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, साफ-सफाई, संतुलित आहार तथा समय-समय पर टीकाकरण कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir