Thursday, August 20, 2026

करोड़ों की निवेश ठगी पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन! कार्यक्रम में पहुंचे ACP, मंच छोड़कर भागे कंपनी के पदाधिकारी

करोड़ों की निवेश ठगी पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन! कार्यक्रम में पहुंचे ACP, मंच छोड़कर भागे कंपनी के पदाधिकारी

 

 

 

*वाराणसी।* करोड़ों रुपये की कथित निवेश धोखाधड़ी के मामले में वाराणसी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरी नाटक मंडली में आयोजित *मेडलियन ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड* के कार्यक्रम को बीच में ही रुकवा दिया। आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर *ACP साइबर क्राइम विदुष सक्सेना* पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस के पहुंचते ही कंपनी से जुड़े कई पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल छोड़कर फरार हो गए, जबकि मौजूद निवेशकों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई।

 

*10 से 20 महीने में पैसा दोगुना, सोना और विदेश यात्रा का लालच*

 

पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत के अनुसार कंपनी ने नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए लोगों को जोड़कर 10 से 20 महीने में निवेश की रकम दोगुनी करने, सोना, कैशबैक और विदेश यात्रा जैसे आकर्षक ऑफर का लालच देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया। आरोप है कि शुरुआती दौर में कुछ लोगों को भुगतान कर भरोसा बनाया गया, लेकिन बाद में भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया।

 

*90 लाख रुपये और 300 ग्राम सोना बकाया होने का दावा*

 

शिकायतकर्ता *भगवान सिंह राठौर* ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में कंपनी की योजनाओं में निवेश किया था और अपने माध्यम से कई लोगों को भी जोड़ा। उनके अनुसार उनकी टीम का करीब *90 लाख रुपये और 300 ग्राम सोना* कंपनी के पास बकाया है।

 

*GST और TDS में भी अनियमितता के आरोप*

 

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने कई मामलों में जीएसटी बिल जारी नहीं किए और टीडीएस काटने के बावजूद उसे सरकार के खाते में जमा नहीं कराया।

 

*ACP विदुष सक्सेना ने रुकवाया कार्यक्रम*

 

शिकायत मिलते ही *ACP साइबर क्राइम विदुष सक्सेना* पुलिस टीम के साथ नागरी नाटक मंडली पहुंचीं और कार्यक्रम को तत्काल रुकवा दिया। मौके पर मौजूद निवेशकों और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई होने से कई अन्य लोग संभावित आर्थिक नुकसान से बच गए।

 

*दस्तावेज और लेन-देन की होगी गहन जांच*

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कंपनी के दस्तावेज, निवेश योजनाएं, बैंकिंग रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

*पुलिस की अपील*

 

वाराणसी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता, पंजीकरण और विश्वसनीयता की पूरी जांच करें। यदि कोई संस्था पैसा दोगुना करने या असामान्य रिटर्न का दावा करती है तो सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir