करौली डायग्नोस्टिक में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न, प्रो. विवेक राय के सहयोग से हुआ सफल आयोजन
वाराणसी। करौली डायग्नोस्टिक में 14 एवं 15 जून 2026 को अमृताशा ब्लड सेंटर, भरलाई, शिवपुर द्वारा दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। अमृताशा ब्लड सेंटर की टीम ने रक्तदाताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक रक्त संग्रहण किया तथा रक्तदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर विवेक राय का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके निरंतर सहयोग, प्रेरणा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण ने रक्तदान जागरूकता अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। अमृताशा ब्लड सेंटर ने उनके प्रति हार्दिक आभार एवं सम्मान व्यक्त किया।
शिविर के सफल संचालन में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, ब्लड बैंक मैनेजर आशीष सिंह, रक्त कोष तकनीशियन आमिर, विकास पटेल, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अमृताशा ब्लड सेंटर ने सभी सम्मानित रक्तदाताओं, करौली डायग्नोस्टिक परिवार तथा सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।
“आपका एक यूनिट रक्त, किसी के जीवन की नई आशा बन सकता है।” 🩸







