काशी सेवा शोध समिति ने महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने पर दिया बल
रोहनिया।काशी सेवा शोध समिति द्वारा शुक्रवार को भिखारीपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में महिला सशक्तिकरण और समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया। समिति के सचिव डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज विकास की केंद्र बिंदु हैं। इनके विकास के बिना समाज की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि समिति महिलाओं के स्वयं सहायता समूह निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक उन्नयन के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु कुटीर उद्योगों की स्थापना पर भी बल दिया जा रहा है।हेरिटेज मेडिकल इंस्टिट्यूट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हर्षिता राय ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और पोषण पर ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम में समिति का वार्षिक समारोह और डॉ. टीपी सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान निशा, सुमन, गीता, सपना, उमा, विनीता सिंह, संध्या, पी.के. सिंह, अवधेश पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।






