किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रोहनिया।स्थानीय थाना पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप (21) पुत्र रमेश कुमार, निवासी ग्राम आपी, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 28 अगस्त की सुबह करीब 6:19 बजे रोहनियां क्षेत्र में बलवंत सिंह डिग्री कॉलेज के पास सुईचक-गंजारी रोड से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को किशोरी की मां ने रोहनियां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी उनकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।मामले में मु0अ0सं0 0273/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में कार्रवाई की गई है। विवेचना उपनिरीक्षक अनुज कुमार सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





